संवाददाता देवेश्वर धीमान
गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज़।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गंज में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, लायंस क्लब बिजनौर समर्पण की अध्यक्ष अदिति अग्रवाल, सचिव अंजली अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में नीतू त्यागी सोनम सिंघल और अदिति सिंघल के साथ राशी अग्रवाल ने विद्यालय में आकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अध्यापकों का सम्मानित किया, बच्चों से

अलग-अलग ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछ कर उन्हें सम्मानित किया, तथा विद्यालय के सभी बच्चों को बिस्किट और टॉफी देकर स्वतंत्रता दिवस पर उनका सम्मान किया, इसके पूर्व विद्यालय के अध्यक्ष भोजराज ने ध्वजारोहण किया इसके पश्चात भैया बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रामचंद्र सैनी ने किया, कार्यक्रम में प्रबंध समिति के

सदस्य गुरुदत्त शर्मा, राकेश कुमार सैनी, कौशल अग्रवाल के अतिरिक्त राम कमेटी गंज के पदाधिकारी व सदस्य जिसमें कुलबीर सिंह, विशाल अग्रवाल पंडित दुर्गेश गौड़, एडवोकेट राहुल जोशी, अतुल सैनी मेडिकल वाले और सुमन देवी व कल्पना अग्रवाल के साथ अन्य

अभिभावक भरी मात्रा में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की व्यवस्था में अध्यापक सत्यम , उपासना शर्मा, दिनेश कुमार, यशपाल, मोनिका, राधा ने विशेष सहयोग दियाकार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक आशु अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।