Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

जहानाबाद, गंज ( परिपाटी न्यूज़) । जिला बिजनौर के ब्लॉक क्षेत्र हल्दौर के गांव जहानाबाद में एक सामुदायिक शौचालय बना हुआ है जिसके आसपास बसीकत अर्थात लोग रहते हैं । सामुदायिक शौचालय से कच्चा मल निकल कर नालियों में फैल रहा है जिससे ग्राम प्रधान, सचिव, आदि अन्य सभी जिम्मेदार लोग आंख मूंदे बैठे हैं। आज 26 जनवरी को एक ओर देश 75 वा गणतंत्र मना रहा है देश की तरक्की के गुणगान जहाँ तहां गाए जा रहे हैं। साथ ही देश के नेता ये भी

दावा करते नजर आ रहें हैं कि हमें देश को साफ स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार आज परिपाटी न्यूज़ की टीम ने ब्लॉक हल्दौर के गाँव जहानाबाद का दौरा किया जहाँ के लोगों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय से कच्चा मल पाइप से निकल कर बह रहा है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को असहनीय बदबू को सहना तो पड़ ही रहा है साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जब वहाँ के लोगों से पूछा कि आपने इसकी शिकायत किसी से की

या नहीं तो उन्होंने कहा कि हमने काफी बार ग्राम प्रधान तहजीब अहमद को इस जानकारी से अवगत कराया है वो हमारी सुनते ही नहीं है। लोगों का ये भी कहना है कि गाँव में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। यहाँ एक समझने वाली यह भी है कि शौचालय से निकलने वाले कच्चे मल की जानकारी ग्राम प्रधान तहजीब अहमद को होने के बाद भी उसका समाधान अभी तक क्यों नहीं कराया गया जबकि ये समस्या काफी समय से है। यदि ग्राम प्रधान चाहते तो अपर अधिकारियों को क्षेत्र के सचिव अंकुर कुमार के माध्यम से इस जानकारी से अवगत करा कर गाँव के लोगों को इस समस्या से निजात दिला सकते थे। परिपाटी न्यूज़ ने इस सम्बन्ध में ब्लॉक हल्दौर के विकास अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान कराएंगे। ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद