
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। विधानसभा के गोहावर मण्डल में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन गोहावर स्थित लाल बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्याथिति के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी उपस्थित रहे साथ ही गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा जिला मंत्री नरेश भाटी रहे।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उधवोदन का सजीव प्रसारण एल0 ई0 डी0 पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मतदाता जोकि लोकसभा चुनाव में पहली बार अपना वोट डालेंगे उनको सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया।

सम्मेलन में आये नए मतदाताओं ने कई योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए अपनी रुचि भी दिखाई साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल को सराहा ओर अपना पहला वोट देशहित में देने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन गोहावर मण्डल भाजयुमो के अध्यक्ष मयंक चौधरी ने “भारत माता की जय” के उदघोष के साथ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता गोहावर मण्डल के अध्यक्ष सुनील सैनी ने की साथ ही विधानसभा मीडिया प्रभारी राघव प्रताप, एल बी एस एस महाविद्यालय के संस्थापक आलोक कुमार जी, मोरना मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो संदीप सिंह प्रवीण गुर्जर, गौरव गुर्जर, हर्ष चौहान, सत्यम चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।