
रिपोर्ट-सचिन कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
जहानाबाद, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। जिला बिजनौर के कस्बा क्षेत्र गंज के ग्राम जहानाबाद में रास्ता गंदगी के कारण बंद हो चुका है, जिससे आने जाने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बतादे कि जहानाबाद की हरिजन बस्ती में राजपाल सिंह के घर से बलदेव के घर तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना तो करना पड़ ही रहा है साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। एक तरफ तो भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन को लेकर चल रहें हैं वहीं दूसरी ओर इस प्रकार फैली गंदगी उनके इस कार्यक्रम को पलीता लगा रहीं हैं। प्रशासन भी इस ओर से अपना मुंह फेरकर बैठा है।

जहानाबाद में फैली ये गंदगी आज की नहीं है लगभग 3 महीने से इस रास्ते का यही हाल है। ऐसा भी नहीं है कि ये रास्ता अलग आ रहा है या कच्चा है ये बाकायदा एक पक्की सीसी रोड है जो अब टूट चुकी है। जहानाबाद के ग्राम प्रधान तहज़ीब अहमद तो इस ओर ध्यान देना ही नही चाहते हैं शायद क्षेत्र के सचिव अंकुर कुमार आदि अन्य प्रशासनिक कर्मचारी/ अधिकारी भी इधर का रास्ता भूल गयें हैं।परिपाटी न्यूज़ प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते कहना चाहता है कि कोई भयानक बीमारी फैलने तथा लोगों की समस्याएं बढ़ने से पहले इस समस्या से लोगों को निजात दिलाएँ।