Spread the love

रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। रामलीला मैदान में श्रीराम की मूर्ति की अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने भंडारे का आयोजन किया। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या धाम में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रामलीला मैदान में ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का एल ई डी पर लाइव प्रसारण दिखाया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया , जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (बोबी) ने कहा कि आज देश आन्नदित है उत्साहित हैं।हम सभी सौभाग्यशाली है‌ कि आज‌ भारतीय संस्कृति की गौरवगाथा का भारतीय मूल्यों का यह सजीव प्रसारण पूरी दुनिया देख रही है। कार्यक्रम के दौरान कई कार सेवकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुर्व मंत्री अशोक कटारिया, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (बोबी),चैयरमेन डॉ एम पी सिंह, मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, सी पी सिंह,राशु चौहान,जुगनू चौधरी, अजयवीर चौधरी, धर्मेंद्र जोशी,चौधरी राजीव सिंह, सचिन चौधरी, डॉ जसविंदर कौर,सत्यवीर चौहान, प्रेमपाल सिंह रवि, राजवीर सैनी,अवधेश प्रताप सिंह, नूरपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान रिंकू भाटिया, सचिव राजन सिंह मुंशी, कुशल व्यापारी स परवेन्दर सिंह, स हरभजन सिंह अमन, आदि शामिल रहे।सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम समापन के पश्चात भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *