
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चाँदपुर(परिपाटी न्यूज़)। देश मे आज दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है राम भगवान को 500 वर्ष बाद अपना घर मिला है। जिस उपलक्ष में पूरे देश में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी खुशी को जाहिर करते हुए तहसील

चाँदपुर के ग्राम स्याऊ में तंवर तोमर राजपूत महासभा के सदस्यों द्वारा दीप जलाकर भव्य दिवाली का त्यौहार मनाया गया और सभी को प्रसाद रूप में हलुवा भी बांटा गया।

इस आयोजन के मुख्य सेवक शुभम तंवर रहे। सहायक सेवकों के रूप में अंकित तोमर, सुमित तंवर, मनीष तंवर, राहुल तोमर, अमित तोमर तथा दीपांशु तंवर उपस्थित रहे। सभी भक्तों में जय श्री राम के नारे लगाए।

डीजे पर राम भजन चलाये, जिससे सारा वारावरण राममय हो गया। आने जाने वाले सभी राहगीरों को हलुवा का प्रसाद वितरित किया। झल्लर से सजावट की और दीपकों से जय श्री राम लिखा। सभी भक्तों ने राम जी को भी उनका घर देने के लिए मोदी का भी धन्यवाद किया।