
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर में तहसील चांदपुर से मौहल्ला पतियापाडा (संतनगर) नहटौर रोड स्थित मौहल्ला वासियों ने श्री रामायण का अखण्ड पाठ करा कर श्री राम जी के आने पर खुशी जताई और अपने अपने घरों पर श्री राम जी की बनी हुई मूरती वाला भगवा ध्वज फहराया तथा डीजे बजाया।

सभी लोगों ने मिलकर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए ईश्वर भजन कीर्तन करते हुए प्रशाद वितरण कर खुशियां मनाई तथा भारतीय मानव धर्म ग्रन्थों के अनुसार सभी लोगों को सम्मान दिया गया है। तथा नगर में देखा गया कि पुलिस प्रशासन बड़ी कर्मठता से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। सभी लोगों ने पुलिस की भी बड़ी सराहना की। श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा पर सभी लोगों ने मिलकर दीपावली धूमधाम से मनाई गई।