रिपोर्ट- रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
मंडावर(परिपाटी न्यूज)।पेट्रोल पंप पर भीड़, जगह जगह से प्रदर्शन की खबरें ऊपर से ट्रक और बस ड्राइवरों ने अपने वाहन खड़े कर रखे हैं। ये सब सब हालत है हिट एंड रन कानून के विरोध के कारण, पूरे देश में ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप पड़ा हुआ है । इस कानून के विरोध में कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। दरअसल देश की सरकार ने अभी हिट एंड रन मामले में दस साल की सजा और सात लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया है। अब ट्रक ड्राइवर उसी कानून

के विरोध में उतर आए हैं, उधर कई शहरों में पेट्रोल पंप पर ताले डालने की नौबत आ गई है। उत्तर प्रदेश राज्य में हर बड़े छोटे पेट्रोल पंप का यही हाल है। मंडावर के पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए छोटे बड़े वाहनों का तांता लगा हुआ है । अचानक हालत इतने खराब हो गए की लोग 200-200 लीटर के पीपों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। हर कोई अपने वाहन की टंकी फुल कराना चाहता है, यहां तक की लोग गाड़ियों में पड़ी हुई पानी की बोतल में भी पेट्रोल भरवा के ले जा रहे हैं। उधर प्रशासन जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की और जरूरत के अनुसार गाड़ियों में ईंधन भरवाने की अपील कर रहा है।