Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में दो पहिया वाहन चालकों को दिनांक 01 जनवरी 2023 धनोरा मंडी रोड सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन के अंतिम दिन हेलमेट वितरित किया गया

इस दौरान वीर सिंह ने कहां की सरकार सड़क हादसों के प्रति बेहद संवेदनशील है। जो समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रही है। लेकिन हम यातायात के नियमों का पालन न करके बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। जिसका खामियाजा गलती करने वाले परिवार जनों को भुगतना पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष न जाने कितने लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। चौधरी वीर सिंह ने लोगों को फूल देकर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। , जागरूकता अभियान में नीरज कुमार ,चौधरी, डॉक्टर पुलकित शर्मा, जितेंद्र ,कुमार चौधरी, कमल प्रजापति ,अवनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *