Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता:- विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार 25 मार्च 2021।प्रदेश में चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद दो संस्थानों के संचालकों के विरुद्ध दो साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने ढाई-ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध एसआईटी की आेर से वर्ष 2१९ में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपितों ने फर्जी तरह से दाखिला दिखाकर सवा दो करोड$ रुपए से ज्यादा का गबन किया गया था।
एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद एन पावर एकेडमी विवेक विहार हरिद्वार के संचालक राहुल विश्नोई पुत्र केके विश्नोई निवासी आवास विकास कलोनी ऋषिकेश देहरादून व स्वामी विवेकानंद पालिटैक्निक मंडुवाला पोस्ट खजूरवार फतेहपुर सहारनपुर के संचालक सुशांत गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 3 लठमारन गली जगाधरी यमुनानगर हरियाणा के विरुद्ध छात्रवृत्ति घोटाले में सिडकुल थाने में वर्ष 2१९ में एसआईटी की आेर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना एसआई राजीव उनियाल कर रहे हैं। छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद आरोपितों की तलाश में कई बार दविश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए पर वह पकड$ में नहीं आए। एक आरोपी के विदेश कनाडा जाने की जानकारी भी विवेचना के दौरान सामने आई। दोनों आरोपितों ने अपने—अपने संस्थान में फर्जी तरीके से छात्रों के दाखिले दर्शाकर सवा दो करोड$ से ज्यादा की रकम समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति के नाम पर डकार चुके हैं। घोटाले में नामजद होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल आबूदई कृष्णराज एस ने फरार आरोपितों पर ढाई-ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। फरार आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट से अनुमति लेने के बाद कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP