Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता: विक्रमजीतसिंह

हरिद्वार 23मार्च शहीद भगतसिंह राजगुरु सुखदेव की 90वीं शहादत दिवस राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर बी०पी०एच०ओ० हरिद्वार इकाई एवं अन्य सहयोगी संगठन भारतीय मजदूर संघ भेल हीप, आई टी सी एवं छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ज्वालापुर स्थित सी०एम०आई० हॉस्पिटल में लगाया गया। सन्त मण्डल आश्रम भीमगौड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की , डॉ प्रदीप कुमार चेयरमैन सी एम आई हॉस्पिटल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को मुख्यातिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में बोलते हुए मुख्यातिथि राम मुनि जी महाराज ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली संस्था निफा की पूरी टीम एवं भारतीय प्रजापति हिरोज आर्गेनाईजेशन के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था द्वारा पूरे देश में रक्तदान की मुहिम के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन अपने आप में एक महान एवं भलाई का कार्य हैं। आज एक ऐतिहासिक क्षण है कि देश के सभी हिस्सों में संवेदना कार्यक्रम के तहत निफा द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के मुख्य संयोजक सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने रक्तदान शिविर में कहा कि शहीदी दिवस हम सभी को देश के शहीदों की याद दिलाता है, शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव सिंह जैसे शहीदों ने जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आजाद कराने में अपनी जान कुर्बान कर दी थी। देश की आजादी में अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ प्रदीप कुमार (चेयरमैन सी एम आई) ने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होता है बल्कि नए रक्त का संचार होने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हर व्यक्ति को साल में तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिये। रक्तदान करने से हम खुद भी कई बीमारियों से बच सकते है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है, इस महामारी से हमारा देश व प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। ऐसे समय में लोगों की जान बचाने के लिए हमें रक्त की काफी आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी को पूरा करने के लिए देश की अनेकों सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त को एकत्रित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है और इस महामारी से बचने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए और हमें अपने मुंह पर मास्क का प्रयोग, आवश्यक दूरी बनाए रखने तथा अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाईजर से धोना चाहिए। इस मौके पर भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईशन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार गोला ने कहा कि निफा व बीपीएचओ के सहयोग से पूरे देश में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रक्तदान शिविर में उनकी संस्था के लोगों ने पूरे जोश के साथ सहयोग देते हुए रक्तदान किया है। पहले रक्तदान को लेकर कुछ भ्रांतिया थी लेकिन अब वो दूर हो गई है ओर लोग रक्तदान की ओर बढ़ रहे है। इस काम में महिलाएं भी आगे आ रही है।
कैम्प में डॉ जगवीर सिंह, प्रदीप चौधरी अध्यक्ष आई टी सी, पार्षद जौली प्रजापति, अंशुल जैन, रामजीलाल प्रजापति,पवनदीप कुमार, बबीता भाटिया, चंद्रशेखर चौहान, आदेश धीमान, पी एन झा, सर्वेश प्रजापति, सुदेश, पिंकी सिंहानिया, मनोज प्रजापति, अंकित प्रजापति, ज्योति प्रजापति, विजय प्रजापति,सपना भोटियाल, सुनील, आयुष, सहित कई अन्य मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP