Spread the love

संवाददाता:-विक्रमजीतसिंह

हरिद्वार:- सिडकुल चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार की लीज डीड़ वर्तमान में समाप्त हो रही है। और बीएचईएल के द्वारा कॉलेज प्रबंधन को 30-06-2021तक भवन व भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।लीज को बढ़ाने के लिए महानगर कांग्रेस सेवादल और युवा इंटक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मोनिक धवन के नेतृत्व में गन्ना विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार यतीश्वरानंद से मिलकर उन्हें मांगपत्र देकर उनसे मांग की कि चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार की लीज को आगे बढ़ाया जाए ताकि हजारों विद्यार्थी जो उसमें पढ़ रहे हैं उन विद्यार्थियों का भविष्य खराब ना हो।
मांगपत्र देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीना कपूर, जिला अध्यक्ष सपना सिंह, जिला महामंत्री कौशल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP