Spread the love

राजवीर सिंह तोमर / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अतिथि गृह हरिद्वार पहुंचने के बाद अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र, नगर आयुक्त जयभारत सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों से कुंभ के कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए निकल चुके हैं।

आयुक्त गढ़वाल ने पंचायती अखाड़़ा श्री निरंजनी मायापुर पहुंचकर अखाड़़े के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज से मुलाकात की। वह उनसे कुंभ मेले के व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने खराब सड़कों के निर्माण और सभी प्रमुख धर्मशाला और होटलों के आसपास डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त इस समय तपोनिधि श्री आनंद अखाड़़ा पंचायती दशनाम नागा सन्यासी मायापुर पहुंचकर वहां के संत महात्माओं से मुलाकात कर रहे हैं। यहां से निकलकर मंडलायुक्त निरंजनी अखाड़़ा रोड पर गुजरांवाला भवन के पास निरीक्षण कर रहे हैं, गढ़वाल आयुक्त श्री पंचदशनाम जूना भैरव अखाड़़े की श्री अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे है, उनका अखाड़़े के सभापति श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज से मिलकर व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं,

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन जी का अखाड़़े के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेमगिरि महाराज ने स्वागत किया, आयुक्त महोदय जूना अखाड़ा से.निकलकर अपर रोड का निरीक्षण कर रहे हैं, गढ़वाल आयुक्त हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा के कार्यालय पर पहुंचे हैं। वह श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ से व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

उनके पदाधिकारियों ने बताया कि मेला प्रशासन की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है, श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी क्षेत्र से छोटे वाहनों से कूड़ा उठान कराने का सुझाव दिया। जिसपर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त जयभारत सिंह को कूड़ा उठवाने का प्रबंध करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त का श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने गंगाजली भेंटकर अभिनंदन किया

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *