Spread the love

संवाददाता-दीपक तोमर

रेहड़, थाना क्षेत्र

रेहड़ पीपीएन। बिजनौर, गाँव ढ़किया मे रविवार की रात गुलदार ने घर मे घुसकर एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। गाँव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि रविवार की रात एक गुलदार दीवार फांद कर उनके घर मे घुसा आया और कुत्ते को ले गया। आबादी और घरों मे गुलदार की दस्तक देने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है। रेंजर वीरेन्द्र सिंह वोहरा का कहना है बताया कि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जायेंगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *