Spread the love

संवाददाता- दीपक तोमर

रेहड़, थाना क्षेत्र

रेहड़ पीपीएन। बिजनौर,बेसहारा गरीब विधवा महिला के छप्पर मे अज्ञात कारणों से आग लगने से घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर एक ग्याभिन पशु की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन करके पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही हैं।
गाँव रामपुर कलाॅ निवासी कमलेश रानी पत्नी स्व. नत्थू सिंह की छप्पर मे रविवार की देर रात अचानक आग लग गयीं। आग लगने से घर मे रखा राशन, कपड़े, ईधन, पांच हजार की नगदी जलकर नष्ट हो गयी वही आग में झुलसने से एक ग्याभिन पशु की मौत हो गयीं। पीड़िता ने बताया की घटना मे वह और उसकी पुत्री छप्पर मे सो रही थें।और हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे। लेखपाल शक्ति सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जायेंगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *