हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवादाता- विजेंद्र सिंह सैनी
ब्लाक बहादराबाद के पीतपुर गांव में स्पोर्ट इंडिया हेल्थ एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से सूर्य देव मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभ आरंभ फीता काटकर हमारे सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि विजय सिंह सैनी व पूर्व ग्राम प्रधान केशव राम जी के द्वारा किया गया ग्रामीण राजकुमार का कहना है कि सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि विजय सिंह सैनी के सहयोग से जो यह दवाइयों का निशुल्क कैंप लगाया गया उससे सभी ग्रामवासी इसका लाभ उठा रहे हैं आगे भी ऐसे ही निशुल्क कैंप लगाते रहे ऐसी आशा करते हैं हम कैंप में विभिन्न रोगों का इलाज किया गया जैसे स्त्री रोग दमा खांसी बुखार दाद खाज खुजली आदि का इलाज किया गया निशुल्क कैंप लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली गांव की गरीब जनता को कैंप के लगाने से बहुत लाभ मिल रहा है कुछ ग्रामीण ऐसे हैं जो पैसे ना होने की वजह से अपनी दवाई तक नहीं ले पाते हैं कैंप में लगभग 300 ग्रामीणों को निशुल्क दवाई का लाभ मिला कैंप में उपस्थित सूर्या अस्पताल के एमडी प्रशांत भारद्वाज डॉक्टर कंचन doctor यासमीन डॉक्टर फैजान डॉक्टर सुधीर डॉ जितेंद्र राणा स्टाफ आंचल स्वाति नीरज समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे


