Spread the love

राजवीर सिंह तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन आज स्वयंसेवियों ने शिविर परिसर की स्वच्छता की।उन्होंने पेड़ पौधों की सिचाई और निराई -गुड़ाई की तथा नई क्यारियां भी तैयार की जिससे नये पौधों का रोपण किया जा सके।उन्होंने दरवाजों और खिड़कियों पर लगे जाले और धूल की सफाई भी की।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अजय सिंह ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण सुरक्षा की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवनदाता है इनकी सेवा और सुरक्षा करना ही हमारा परम दायित्व है। इसीलिए हम अपने जन्मदिन के समय एक पौधा अवश्य लगाएं और वर्षभर उसकी देखरेख करें तो हमारे जीवनकाल में ही अनेक पेड़ पौधे तैयार हो जाऐगें जिससे पर्यावरण को एक नया आयाम मिलेगा और हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों आदि से बच सकेंगे । कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह ने भी पर्यावरण सुरक्षा के विषय में बताते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमें हमें नई शक्ति और आरोग्य प्रदान करते हैं। हमारे लिए प्राणवायु देते हैं ।अतः यह हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसलिए हमें पेड़ पौधों की सेवा और सुरक्षा करनी चाहिए उन्हें जल देना चाहिए। उनके लिए पर्याप्त स्थान और वातावरण उपलब्ध कराना कराना चाहिए। पेड़ पौधों को कभी भी नष्ट नहीं करना चाहिए, यदि किसी कारणवश पेड़ों को काटना भी पड़े तो उनके स्थान पर नए पौधे लगाकर उनका संरक्षण और पालन करना चाहिए, जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह और विजय अग्रवाल ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित किया। शिविर में वैभव अग्रवाल ,हिमांशु ,अभय शर्मा,राघव , आयुष शर्मा आयुष वर्मा कार्तिक शर्मा , मानसी ,प्रीति, ऋचा राणा ,वैष्णवी, खुशी ,आस्था आदि स्वयंसेवियों का बहुत सहयोग रहा

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *