हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- परमेंदर नारायण
रोशनाबाद, ग्राम रावली महदूद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुउदय लोक सेवा संस्थान एवं युवा का ग्रामीण विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद पाल (रावली महदूद) ने किया! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलौकिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है! उन्होंने सभी को बधाई दी है!बहुउदय लोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज पाल ने भी महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है! श्री नरेश कुमार आर्ट ऑफ लिविंग टीचर हरिद्वार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला अधिकार महिला शोषण आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में ब्लॉक बहादराबाद की समाजसेवी
महिलाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती सुभद्रा रवि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता झाबरी, श्रीमती उषा रानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सलेमपुर, श्रीमती अनीता बर्मन आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रावली महदूद को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चुना गया तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर अमन राजपूत स्पोर्ट्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी बहादराबाद ने दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया!जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया! सम्मानित होने वाली महिलाओं में रूपादेवी, सुनीता ,पिंकी, प्रमिला ,कमलेश,पिंकी, बबीता,सविता,प्रवेश,नैना,रश्मि,निर्मल,मीणा ,सिंदरी,मौसम ,कविता, चंद्रा ,अनीता बर्मन,ज्योत्सना, रवि सहित 35 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया! इस अवसर पर एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी नाको देहरादून की ओर से साहित्य सामग्री वितरण कर महिलाओं को जागरूक किया!
