हरिद्वार परिपाटी न्यूज /संवाददाता- परमेंद्र नारायण
रोशनाबाद ,बहादराबाद मे धनगर समाज द्वारा एक विरोध प्रदर्शन तेलू राम प्रधान के नेतृत्व में काली मंदिर तिराहे पर भाजपा की मध्यप्रेदश सरकार व ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया ! जिसमें भारी संख्या में धनगर (गडरिये) समाज के लोग पहुंचे ! और एक सवर में आवाज उठाई ! धनगर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलू राम प्रधान ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर राजमार्ग मार्ग का नाम क्यों बदला (जिला गुना )मध्यप्रेदश में उक्त नाम बदलकर सागर सिँह सिसौदिया नाम क्यों किया! हम भाजपा सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करते हेै!और पुनः देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग कों देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग ही रहने दिया जाए !ऐसा ना तो धनगर समाज महापंचायत कर विरोध प्रदर्शन वह आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा !प्रदर्शन करने वालों में मनोज धनगर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, मनोज धनगर,जगपाल धनगर, अश्वनी पाल, उमेश पाल ,पवन पाल धनगर ,उमेश धनगर ,डॉक्टर नेपाल धनगर ,देवेंद्र पाल धनगर, राममेहर सिंह धनगर आदि सैकड़ों धनगर समाज के लोग उपस्थित रहे!

