हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- विजेंद्र सिंह सैनी
आज दिनांक 4 /3 /2021 गुरुवार को उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक के सदस्यों के द्वारा वर्ष 2021 के चुनाव हेतु संगठन के विधान की धारा 28 के तहत चुनाव कराने हेतु सहमति बनी जिसमें ऊर्जा के तीनों निगमों मैं कार्यरत संगठन के सदस्यों द्वारा दिनांक 14/3/2021 रविवार को स्थान सैनी आश्रम निकट वानप्रस्था आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में प्रातः 11:00 बजे संगठन की एक दिवसीय आम बैठक वह वर्ष 2021 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन हेतु चुनाव कराने पर सहमति बनी है संगठन का उक्त चुनाव श्रम आयुक्त हल्द्वानी अथवा उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी कार्यालय के द्वारा नियुक्त परिवेक्षक की उपस्थिति में निष्पक्ष रुप से कराया जाएगा । प्रदेश के तीनों निगमों में कार्यरत संगठन के समस्त सदस्यगण साथियों से आव्हान किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें जिससे सभी मजदूर साथियों का अधिकार एवं भविष्य उज्जवल हो सके

