Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवादाता- विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार:-मेला अधिकारी दीपक रावत आज भूपतवाला स्थित दूधाधारी मैदान में पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से आयोजित भूमि पूजन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने महंत महेश्वरदास जी महाराज महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भगत रघुवीरमुनि जी महाराज आदि के साथ भूमि पूजन किया।
महाकुंभ 2021 के अंतर्गत पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से दूधाधारी मैदान में सत्संग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत बुधवार को यहां भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित अंबादास जी तुलसीदास जी ने मिला अधिकारी दीपक रावत,आईजी कुंभ संजय गुंज्याल व संतो के साथ भूमि पूजन करवाया। इस मौके पर मेलाअधिकारी दीपक रावत ने कहा के संतों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा।
इस मौके पर महंत दुर्गादास जी महाराज, कोठारी दामोदरदास जी महाराज, सचिव व्यास मुनि जी महाराज, स्वामी गोविंदानंद जी महाराज, स्वामी ओंकारानंद जी महाराज, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, अप्पर मेलाअधिकारी रामजी शरण शर्मा उप जिलाधिकारी दयानंद सरस्वती आदि मौजूद थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP