Spread the love

संवाददाता – प्रमेंद्र नारायण

हरिद्वार पीपीएन । जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद सिडकुल राजा बिस्कुट के पास जैस्मिन होटल मे एक दिवसीय रक्तदान शिविर हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट द्वारा लगाया गया। यह रक्तदान शिविर शिव शक्ति सेवा समिति के द्वारा लगाया गया,

रक्तदान शिविर में लोगों ने अपना ब्लड डोनेट किया, जब लोगों से बातचीत की तो बताया कि अगर हमसे कुछ सेवा हो सकती है तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए इंसान ही इंसान के काम आता है,

शिविर में ब्लड डोनेट करने वालों को फल और फ्रूटी भी दी गई, ब्लड डोनेट करने वालों की संख्या लगभग 120 रही शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का यह कहना है कि यह हमारी समिति द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर लगाया गया है,

शिव शक्ति सेवा समिति आए दिन कुछ ना कुछ समाज हित में करती ही रहती है, हम यह समाज की सेवा किसी लोग भी लालच से ना करके निस्वार्थ भाव से करते हैं, लोगों को यह भी संदेश देना चाहते हैं कि मानव ही मानव के काम आए।

शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, महिंद्र आहूजा, अमरजीत सिंह, पवन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, रोहित, ममता सेंगर, संदीप सिंह, सूअंश वालिया आदि लोग उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *