हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- विजेंद्र सिंह सैनी
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के धनौरी बिजली घर के फीडर मानुबास पर कार्यरत लाइनमैन सुनील कुमार के विषय मे क्षेत्र की जनता लगातार शिकायत करती है कि सुनील कुमार लाइनमैन यह किसी कार्य को बताते हैं तो विधुत कार्य करने की एवज में वह पैसे की डिमांड करता है जिसके चलते इस विषय को लेकर ग्राम वासियो द्वारा अधिशासी अभियंता से बात हुई मगर आज भी लाईनमैन पर कोई भी कार्यवाही विभाग द्वारा नही की गई हैं जब कि लाइनमैन सुनील कुमार के द्वारा वॉइस रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर जूनियर इंजीनियर को भी भेज दी थी मगर इस विषय को लेकर जूनियर इंजीनियर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं जो क्षेत्र में अवैध वसूली करता है वही दूसरी ओर सचिन सैनी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पिरान कलियर मंडल सचिन सैनी का कहना है कि लाइनमैन सुनील कुमार की लगातार शिकायत मिलती हैं इस विषय को लेकर अधिशासी अभियंता से भी बात हुई थी उस समय अधिशासी अभियंता द्वारा सब डिवीजन अधिकारी और जूनियर इंजीनियर को बोल दिया गया था यदि पैसे की डिमांड करते सुनील कुमार लाइनमैन भ्रष्टाचार में लिप्त है तो तत्काल प्रभाव से हटा दें मगर आज तक जूनियर इंजीनियर साहब की मेहरबानी लाइनमैन सुनील कुमार को बनी हुई है और कोई भी सुन वाई नहीं हो पा रही जनता हो रही परेशान