Spread the love

राम अवतार सिंह चौहान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया


बिजनौर पीपीएन। जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर थाना नूरपुर अंतर्गत नीतीश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी धुंधली थाना नूरपुर बिजनौर में लिखित एक तहरीर दी है जिसमें नीतीश कुमार ने बताया कि उसकी बहन रुचि कुमार की शादी 2 वर्ष पहले तुषार कुमार पुत्र अवनीश कुमार कबीर नगर नूरपुर जनपद बिजनौर के साथ की थी, नीतीश कुमार ने बताया कि शादी के बात से ही आरोपी व उसके परिवार जन उससे दहेज की मांग करते रहते थे, जिसको लेकर समय-समय पर वे रुचि कुमार से झगड़ा भी करते थे, जबकि नीतीश कुमार के द्वारा उन्होंने अपनी बहन की शादी में आवश्यकतानुसार सभी सामान दिया था और अपने समाज के हिसाब से उत्तम शादी की थी परंतु ससुराल वाले इस पर भी खुश नहीं थे बार-बार और अधिक दहेज की मांग करते थे, आपको बता दें तुषार कुमार पटना बिहार में नौकरी करता है, जिससे वह रुचि कुमार अर्थात अपनी पत्नी को लेकर भी वहीं रहता था पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था, परेशान होकर उसकी पत्नी रुचि कुमार ने दहेज के लिए घरवलों सेम बात करनेेे के लिए साफ इंकार कर दिया था जिससे मना करने पर तुषार कुमार ने अपनी पत्नी रुचि कुमार की हत्या कर दी, आनन-फानन में पटना बिहार में ही पोस्टमार्टम कराकर उसको नूरपुर बिजनौर लेकर आए जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुषार कुमार पर शक किया और दोबारा पोस्टमार्टम करने की बात कही, परिवार वालों ने जब तुषार से बात की तोो व सच को छुपा नहीं पाया और तरह-तरह कीी बातें करने लगा, जिससे तुषार कुमार उसके पिता अवनीश कुमार भाई विशाल कुमार माता सर्वेश देवी और चाचा गजेंद्र सिंह घर से फरार हो गए, लड़कीी पक्ष का कहनाा है जब वह साफ-सथरे हैं, तो घर छोड़कर क्यों भागे, लड़की पक्ष के परिवार जन आक्रोशित हुए और रुचि कुमार के मृतक शरीर को रोड पर रखकर जाम लगाना शुरू किया तब पुलिस की नींद खुली, पुलिस आई और आरोपी तुषार कुमार व उसके परिवार जनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 36 / 21, धारा 498A, 323, 304B व 3/4 दहेज एक्ट मुकदमा दर्ज किया, पुलिस का कहना है कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आरोपी के घर पर दबिश दी गई जिससे तुषार कुमार की माता सर्ववेश देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपियों के खिलाफ तलाश जारी है,

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *