Spread the love

भावभीनी_श्रद्धांजलि

राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

देहरादून पीपीएन। दिनांक- 07-02-2021 को थाना डालनवाला पर नियुक्त उ0नि0 बलवन्त सिंह की आरघर टी जंक्शन के पास अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हदयघात से आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा सी0एम0आई0 अस्पताल ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सी0एम0आई0 अस्पताल पहुँचकर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित मृतक उ0नि0 के परिजनों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई। आज दिनांक: 08-02-2021 को मृतक उ0नि0 बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा दिवंगत उ0नि0 बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया तथा मौके पर उपस्थित दिवंगत उपनिरीक्षक बलवंत सिंह जी के परिजनों से संकट की इस घडी में पूरे पुलिस परिवार के उनके साथ खडे होने तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *