संवाददाता – नितिन कुमार
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) कृष्णा काॅलेज में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा कराई गई सामूहिक मतदाता शपथ ग्रहण कराते हुए जिलाधिकारी रामाकांत पाण्डेय ने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराते हुए राष्ट्र एवं देश के हित में पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ शत प्रतिशत रूप से मतदान करने का किया आहवान
जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र व्यवस्था की रीढ़ है, जिसको मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जागरूक मतदाता अपने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त बनाने में अपने मताधिकार का प्रयोग करता है,

ताकि देश में समृद्वि, शांति और परस्पर सहायोग की भावना को बल मिलता रहे। उन्होंने कहा कि आज पुरे विश्व में भारत की लोकतंत्र प्रणाली की धूम है, हमारा देश विश्व का विशालतम लोकतात्रिक देश है। उन्होने कहा कि हमारे संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं, इसमें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा है। हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण ,पे्रम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना तथा सभी धर्मो का आदर करना चाहिए।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे स्थानीय कृष्णा काॅलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए

अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यकम का फीता काट कर उद्घाटन करते उन्होंने जनसामान्य से मतदाता जागरूकता सन्देश जन-जन तक पहंुचाने का आहवान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों/कालेजों से आये छात्र/छात्राओं तथा उपस्थित जन समुदाय को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से सम्बन्धित शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए 12 युवा एवं युवतियों को मतदाता पहचान पत्र जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराते हुए उन्हें बधाई दी गई। इसके अलावा मतदाता जागरूकता क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले बूथ लेविल अधिकारियो को प्रश्तस्ति पत्र दिये गये तथा उससे पूर्व वादविवाद प्रतियोगिता, पोस्टर, स्लोगन लेखन तथा रंगोली निर्माण में प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन काॅलेक प्राचार्य डा0 एम0ए0 खान तथा डा0 दीपशिक्षा अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सांकेतिक उप जिलाधिकारी प्रशासन कुमारीशिफाली खान, अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सांकेतिक उप जिलाधिकारी वि/रा कुमारी दीपा सैनी, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, सांकेतिक उप जिलाधिकारी सदर कुमारी खुशबु भारद्वाज, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमारए, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव सहित अन्य काॅलेज प्रशासन के अधिकारी, अध्यापकगण एवं भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थीं।